• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
September 21, 2026
in Uncategorized
0
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का दायित्व संभाल रहे श्री राकेश शुक्ला के साथ भेंट के दौरान स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में दोनों राज्यों के अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण माना गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भी उत्तराखंड के विकास एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।

Static 1
Spread the love
Tags: #MadhyaPradesh #CabinetMinister #RakeshShukla paid a #courtesycall on #ChiefMinister #Dhami
Previous Post

Murder: पत्नी की गोली मारकर हत्या।

Next Post

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.