• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

बार डांसर के इश्क में फंसा लेफ्टिनेंट कर्नल, पत्नी का दर्जा नहीं दे सका तो कर दी हत्या।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
September 11, 2023
in अन्य -राज्य, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0

उत्तराखंड/देहरादून/ रविवार को थानों मार्ग के पास गांव में मिली थी युवती की लाश।

सिर में हथौड़े से वार करके की थी हत्या।

हत्या करने के बाद टॉयलेट क्लीनर डाल दिया था चहेरे पर।

ये है पूरी घटना

रायपुर थाना क्षेत्र के थानों मार्ग सिरवाल गढ़ में युवती की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

हत्या के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंद्रू उपाध्याय की गिरफ्तारी की गई। पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग के दौरान मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बार डांसर श्रेया के साथ प्रेम संबंध बना लिए।

श्रेया ने पत्नी का दर्जा मांगा तो उसकी हत्या की साजिश रची। हथौड़े से सिर व चेहरे पर वार कर घटना की गई थी।

घटना में इस्तेमाल हथोड़ा, कार और खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी स्वामी रामेन्दू उपाध्याय को प्रेमनगर पण्डितवाडी के पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रामेंद्रू मूल रुप से मोहल्ला चंद्रशेखर नगर गाजीपुर यूपी का रहने वाला था। युवती की पहचान श्रेया उर्फ सुमित्रा पुत्री शिव बहादुर चौक चिसापानी जिला तनहु नेपाल के रूप में हुई।

माथे और सिर पर गम्भीर चोटों के घाव थे। शव के पास एक टायलेट क्लीनर की बोतल मिली थी। कुछ किलो मीटर दूर कैमरे से कुछ फुटेज हाथ लगे। एक संदिग्ध कार का पता चला। युवती ने जुडियों ब्रांड की ड्रेस पहनी हुई थी। जुडियों शोरूम से जानकारी हासिल जुटाई गई। बीती तीन सितम्बर को ही रामेंद्रू ने जुडियों के शोरूम से युवती को ड्रेस दिलाई थी। महाराणा प्रताप चौक से थानों मार्ग से गुजरने वाले 240 वाहनों को चैक किया गया। एक वाहन की तस्दीक हुई। वाहन नंबर के आधार पर कार के मालिक स्वामी रामेन्दू उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय का पता चला। इस कार ने महाराणा प्रताप चौक से थानों चौक तक पहुंचने में लिये सामान्य से 42 मिनट के अतिरिक्त समय लिया था।

शनिवार रात श्रेया को बीयर पिलाने राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गया। श्रेया को ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम पी। लॉन्ग ड्राइव के लिए निकले। थानो रोड की तरफ गए। हथौड़ा सीट के पीछे रख लिया था। एक टॉयलेट क्लीनर गाड़ी में रख लिया था। श्रेया अत्यधिक शराब के नशे थी। बताया कि श्रेया गाड़ी में शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगी। इसी दौरान योजना के तहत हथौड़े को निकाल कर श्रेया पर ताबड़तोड़ सिर में प्रहार किया। इसके बाद रोड किनारे शव को फेंका और टॉयलेट क्लीनर उसके मुंह पर डाल दिया।

रामेंद्रू और श्रेया दोनों के संबंध के बारे में रामेंद्रू की पत्नी को पता चल गया था। रामेंद्रू पर नजर रखने के लिए पत्नी ने कार में जीपीएस सिस्टम लगा दिया था। जिसकी जानकारी रामेंद्रू को नहीं थी। आरोपी रामेंद्रू के मोबाइल फोन में श्रेया के साथ कई फोटो और कॉल डिटेल मिली।

रामेंद्रू उपाध्याय पहले सिपाही के तौर पर आर्मी में भर्ती हुआ था। साल 2010 में डिपार्टमेंटल कमीशन के रूप में लेफ्टिनेंट बन गया था। कुछ समय पहले क्लेमेंटाउन देहरादून में पोस्टिंग हुई। इससे पहले पोस्टिंग सिलिगुडी पश्चिम बंगाल में थी। 2020 जनवरी में मुलाकात नेपाली मूल की श्रेया शर्मा से डांस बार सिटी सेंटर मॉल सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। दोस्ती के बाद रिलेशन में आ गए। पति-पत्नी की तरह रहते थे। पोस्टिंग देहरादून में हुई तो श्रेया को भी देहरादून ले आया। इस बात की जानकारी पत्नी को हो गई। श्रेया को कुछ दिन होटल में रखा। इसके बाद फ्लैट किराये पर लिया। श्रेया पत्नी का दर्जा देने का दबाव बनाने लगी थी। पीने के लिए शराब और होटल से खाना मंगाती थी। दुर्व्यवहार भी करती थी। कुछ दिनों पहले पत्नी भी फ्लैट में आई गई थी। पत्नी और श्रेया के बीच लड़ाई हुई। इसी के बाद श्रेया की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस ने युवती के परिवार का पता करने के लिए नेपाल में भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसके लिए बनबसा पुलिस को डिटेल भेजी गई है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि नियम के तहत कुछ समय इंतजार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया कि एक बहन का पता चला है। जिससे वह अकसर फोन पर बात करती थी।

Spread the love
Tags: #beer #crime #police #case #fir #yuvti #love #dehradun#court#crime #cybercrime #alert#death #uttarakhand police #drunk#doonpolice #stf #uttarakhand #crime #dehradun#murder #loverelation #wife #arresting
Previous Post

शादी से पहले एक प्रेमी, शादी के बाद दूसरी आशिकी, दोनों आशिकों के साथ मां और बेटी को 5-5 साल के लिए जाना पड़ा जेल।

Next Post

मॉर्डन मदरसा मुस्लिम समाज में नई शिक्षा क्रांति की शुरुआत – शादाब शम्स

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

मॉर्डन मदरसा मुस्लिम समाज में नई शिक्षा क्रांति की शुरुआत - शादाब शम्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.