• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखण्ड

Nagar nigam रिकॉर्ड रूम से रजिस्टर चुरा कर राजपुर रोड स्थित भूमि का दाखिल खारिज किसी अन्य के नाम पर चढ़ाने की फिराक में था, गिरफ्तार।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
May 12, 2025
in उत्तराखण्ड, क्राइम, दिल्ली, देहरादून, राष्ट्रीय ख़बरे
0

नगर निगम रिकार्ड कार्यालय में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया गया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में चोरी किये गए रजिस्टर को आशारोड़ी के जंगल से किया बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है कार्य, मोटे कमीशन के लालच में अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

रिकॉर्ड रूम से रजिस्टर चुरा कर राजपुर रोड स्थित भूमि का दाखिल खारिज किसी अन्य के नाम पर चढ़ाने की फिराक में अभियुक्त

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक दिनांक 06/05/25 को थाना कोतवाली नगर देहरादून में वादी श्री राकेश पाण्डेय रिकॉर्ड प्रभारी कर अनुभाग नगर निगम ने तहरीर दी कि दिनांक 04/05/25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर निगम रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर एक रजिस्टर चोरी कर कर लिया है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 305(ई),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

नगर निगम रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज चोरी होने की घटना की गंभीरता को देखते हुए  दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक 11/05/25 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रविन्द्र राणा पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सावलपुर नवादा थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। उसके परिचित प्रवीण रावत द्वारा उसे राजपुर रोड में राजकिशोर नाम के व्यक्ति के प्लॉट को बिकवाने के लिए संपर्क किया, जिस पर अभियुक्त उक्त प्लॉट को बिकवाने के लिए दिल्ली की पार्टी को लाया था परंतु कागजात चैक करने पर उक्त प्लॉट का दाखिला खारिज राजकिशोर जैन के नाम पर न होना जानकारी में आया तथा कागजात में कुछ कमी होने के कारण दाखिल खारिज होने पर दिक्कत आ रही थी, जिस पर राजकिशोर जैन द्वारा अभियुक्त को दाखिल खारिज उसके नाम पर कराने के एवज में 2% कमीशन व प्रति गज 5 हजार के हिसाब से पेमेट करने की बात कही। जिसके बाद अभियुक्त पिछले 3 माह से उक्त जमीन का दाखिल खारिज हेतु नगर निगम के चक्कर काट रहा था परन्तु निगम कार्यालय कर्म०गण द्वारा साफ मना करने पर अभियुक्त द्वारा अपने भाई योगेश व दोस्त के साथ राजपुर रोड स्थित संपति के रजिस्टर को चोरी कर उसमें स्वयं ही राजकिशोर का नाम चढ़ाकर दाखिल खारिज करने की योजना बनाई।

दिनांक 04/05/25 को अभियुक्त अपने भाई योगेश व दोस्त कुलदीप के साथ रात्रि अपने गांव से निकलकर रात करीब 12 बजे दून चौक पहुंचे पर तेज बारिश व तूफान होने व लोगो की चहल पहल ज्यादा होने के कारण वह इंतजार करने लगे तथा देर रात्रि समय करीब 3 बजे अभियुक्तों द्वारा निगम के पिछले तरफ से बगल में रखी सीढ़ी को लगाकर व गेट को धक्का देकर तोड़ा व बड़े पेंचकस से रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर अन्दर घुस गये, जहां पर काफी ढूंढने पर भी उन्हें राजपुर रोड की संपत्ति से संबंधित रजिस्टर नहीं मिला, इस दौरान अभियुक्त उक्त रजिस्टर के धोखे में कोई और रजिस्टर रिकॉर्ड रूम से उठा लाये इस दौरान सुबह के समय लोगो की चहलकदमी बढ़ने से अभियुक्त उक्त रजिस्टर को वापस नहीं रख पाए तथा उक्त रजिस्टर को अपने साथ लेकर अशरोड़ी जंगल के पास पन्नी से बांधकर छुपा दिया, जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा आशारोड़ी के जंगल से बरामद किया गया।

अभियुक्त का नाम पता –

रविन्द्र राणा पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सावलपुर नवादा थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष ,

बरामद माल का विवरण –

नगर निगम वार्ड नं0 12 बकरालावाला का भवन एवं भूमि आदि के वार्षिक मूल्यांकन कर रजिस्ट्रर वर्ष 2014-2018

Spread the love
Tags: nagar nigam record room chori arresting dehradun uttrakhand land paper dakhil kharij property
Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुडगायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू, हाई वोल्टेज़ साउंड के बीच दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय हैलीपैड

Next Post

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.