• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home अन्य -राज्य

सीएम धामी के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में IISER एवं AIIA की स्थापना तथा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्तावों पर केंद्र से मिला सकारात्मक आश्वासन

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 12, 2026
in अन्य -राज्य, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, खबर पहाड़, चारधाम, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पिथौरागढ़, राजनीति, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
सीएम धामी के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में IISER एवं AIIA की स्थापना तथा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्तावों पर केंद्र से मिला सकारात्मक आश्वासन

सीएम धामी के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में IISER एवं AIIA की स्थापना तथा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्तावों पर केंद्र से मिला सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) तथा ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के साथ ही उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया गया था।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना पर केंद्र से मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री द्वारा अक्टूबर, 2026 में केंद्र सरकार से उत्तराखण्ड में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में आश्वासन दिया है कि भविष्य में केंद्रीय संस्थानों के विस्तार के समय इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की; राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर; केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर संचालित हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर इन केंद्रीय संस्थानों को सुदृढ़ करने एवं उनके विस्तार के लिए प्रयासरत है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विकसित किया जा सके।

उत्तरकाशी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव पर होगा विचार

मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त, 2026 में केंद्र सरकार से उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि विगत 12 वर्षों में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 2,282 किलोमीटर से बढ़कर 3,670 किलोमीटर हो गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि नए राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा से संबंधित नीति को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात इस मार्ग के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव पर भी मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त, 2026 में केंद्र सरकार से ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण-2026 में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा के बाद कैबिनेट सचिवालय द्वारा निर्धारित चुनौती पद्धति के तहत सभी पात्र राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। इस क्रम में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से भी प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिस पर निर्धारित प्रक्रिया एवं लागू मानदंडों के अनुसार विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हित में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, आयुर्वेद चिकित्सा एवं सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा राज्य के विकास को गति प्राप्त होगी।

Spread the love
Tags: #Ontherequestof #CMDhami#positiveassurance was #receivedfromtheCentre #ontheproposals #toestablishIISER #andAIIAin #Uttarakhand #anddeclarethemotorroad #asNationalHighway
Previous Post

पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.