


Uttarakhand/dehradun
वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण
-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन का शुभकामनाएं किया। इस दौरान वे करीब 12 किलोमीटर लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का भी रिव्यू किया। जिसे वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह कॉरिडोर न केवल देहरादून और दिल्ली के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विकास के संतुलन का भी एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
: दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं
शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
लागत – 11,963 करोड़
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का लोकार्पण
देश को मिली बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात
210 किमी लंबा कॉरिडोर, यात्रा होगी तेज
दिल्ली-दून के बीच घटेगा सफर समय
12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल
पर्यावरण संरक्षण का रखा गया खास ध्यान
उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार



