
किराये के कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी के धंधा, पर्दाफाश
दिल्ली से लाई गई नाबालिग पीड़िता को किया गया रेस्क्यू
गलत काम करने से इनकार करने पर पीड़िता को बनाया था बंधक
देहरादून, संवाददाता : देह व्यापार के धंधे में लिप्त गिरोह के सरगना सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि किराए के कमरे में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था देह व्यापार के लिए गुमराह कर दिल्ली से लाई गई एक नाबालिग पीड़िता को रेस्क्यू किया गया। आपत्तिजनक सामग्री व देह व्यापार से कमाए 18 हजार रुपये बरामद हुए।
कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़ ने बताया कि पटेल नगर थाना पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू की गई नाबालिक को मसूरी घुमाने के बहाने से देहरादून लाया गया था। गलत काम करने से इनकार करने पर अभियुक्तों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया था। पूछताछ में पता चला है कि डिमांड के हिसाब से दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों से अभियुक्तों को देहरादून शामिल किया जाता है। व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें लड़कियों की फ़ोटो दिखाई जाती है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार किराये के कमरे या ग्राहकों के बताये स्थान पर लड़कियों को भेजकर देह व्यापार करवाया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पटेल नगर क्षेत्र में हरभजवाला में नीलकंठ एनक्लेव में देह व्यापार की सूचना मिली थी। गठित पुलिस टीम ने मकान में औचक छापेमारी की। मौके पर पुलिस टीम को 03 महिला व एक नाबालिग पीड़िता सहित 03 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नकदी बरामद हुई। मौके से पुलिस ने 03 महिलाओं सहित 06 अभियुक्तों को देह व्यापार में लिप्त मिलने पर गिरफ्तार किया। नाबालिग को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान को किराए पर लेकर वहां दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया था। अभियुक्त फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था। ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे या ग्राहकों द्वारा बताये गए स्थान पर भेजकर उनसे देह व्यापार करवाता था। आरोप है कि नाबालिग पीड़िता को अभियुक्त का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून में अभियुक्त के कमरे में लाया था। जहां गलत काम करने का दबाव बना रहे थे।पीड़िता के मना करने पर जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।
इनकी हुई गिरफ्तारी–
मनीष कुमार लखेडा निवासी नीलकंठ एनक्लेव हरभजवाला, अभिषेक निवासी एच- 245 महावीर नगर, दिल्ली, भानू उर्फ सिद्धान्त निवासी बडोवाला आरकेडिया नगर देहरादून, ममता निवासी शंकरपुर पूर्वी दिल्ली, नेहा निवासी संगम विहार दिल्ली, सुमन निवासी कल्याणपुरी दिल्ली की गिरफ्तारी की गई है।

