• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के sit ने बयान दर्ज किए

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
October 19, 2026
in उत्तराखंड, खबर पहाड़, टेक, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे, हरिद्वार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
0
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के sit ने बयान दर्ज किए

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बयान दर्ज।

बरेली से साक्ष्य जुटाकर लौटी टीम, दस सदस्यीय एसआईटी खंगाल रही प्रकरण की हर कड़ी

देहरादून, संवाददाता । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में जांच तेज हो गई है। सोमवार को मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बयान दर्ज किए। टीम ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के साथ ही कैंट कोतवाली में दर्ज मुकदमे में लगाए गए आरोपों के संबंध में उनका बयान लिया। वहीं, जांच के सिलसिले में बरेली गई एसआईटी की टीम भी साक्ष्य जुटाकर देहरादून लौट आई है। अब टीम संबंधित ऑडियो और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर मामले की अगली कड़ियों को जोड़ने में जुटेगी।

रेखा आर्य के बयान दर्ज करने के दौरान एसआईटी ने उनसे संबंधित ऑडियो क्लिप भी प्राप्त की है। इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में ऑडियो की प्रामाणिकता और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसआईटी दोनों पक्षों की ओर से सामने आए आरोपों और संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है। साक्ष्य संकलन पूरा होने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

 कैंट कोतवाली में दर्ज कराया था मुकदमा

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपना पक्ष भी सार्वजनिक किया था। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर दस सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी। इसके बाद से टीम देहरादून के साथ बरेली में भी जांच से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

 210 करोड़ की कथित संपत्ति के आरोप भी चर्चा में

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर रेखा आर्य के पास करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए। 

इसी मामले में अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने भी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) को शिकायत देकर कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

अब साक्ष्यों की पड़ताल पर रहेगा जोर

एसआईटी की ओर से रेखा आर्य के बयान दर्ज किए जाने और बरेली से साक्ष्य जुटाकर लौटने के बाद जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है। अब ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच, संबंधित पक्षों के बयानों और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि, अभी किसी गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love
Tags: #SIT #records #statement of #CabinetMinister #RekhaArya
Previous Post

विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.