• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 7, 2026
in उत्तराखंड, खबर पहाड़, दिल्ली, देश-विदेश, देहरादून, देहरादून, नेशनल, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे
0
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखंड/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.35 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.21 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने हेतु ₹ 94.00 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 37.60 लाख के अनुमोदन के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 60.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में वार्ड-30 चौक बाजार कनखल में ट्रांसफार्मर से सतीघाट तक सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 47.00 लाख एवं वार्ड न0-27 लाटोवाली कनखल में सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र लक्सर हेतु सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग का सुधारीकरण हेतु ₹ 3.72 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से गोविन्दनगर आबादी होते हुए ग्राम रजनीनगर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 92.39 लाख एवं ग्राम गऊघाट से अनकपाल प्रधान एवं पुल की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु 1.81 करोड तथा बाजार भाग के मुख्य चौराहे से नहर पुलिया होते हुए शमशान घाट तक मार्ग एवं एन-125 के किमी0 01 से पुरानी मंडी मार्ग का टाईल द्वारा पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 98.71 लाख एवं ग्राम करधरिया में मेन रोड़ से देशराज के घर होते हुए गुरुमीत सिंह आदि के घर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 96.23 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में शिशु गृह की स्थापना के लिए ₹ 96 हजार तथा 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आर.टी.सी एवं बैरक के निर्माण हेतु ₹ 19.91 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 3.14 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम गुंजी का सर्वांगीण विकास कार्य (योजना चतुर्थ) हेतु ₹ 4.62 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु ₹ 328.28 करोड तथा समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वितीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु कुल ₹ 82.21 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 38.58 करोड, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.05 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 1.22 करोड स्वीकृत किये जाने के साथ ही संभागीय परिवहन कार्यालय भवन, देहरादून के द्वितीय तल पर भवन निर्माण परियोजना हेतु ₹ 5.38 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 में विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु ₹ 43.87 करोड की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 17.55 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के उन कर्मचारियों को जो पांचवे एवं छठवे केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू वेतन बैड/ग्रेड वेतन में अपने वेतन एवं भत्ते आहरित कर रहे हैं को उन्हें स्वीकार्य मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को दिनांक 01 जनवरी, 2026 से क्रमशः पांचवें वेतनमान को 474 प्रतिशत से बढाकर 483 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया मोटर मार्गाे का नाम परिवर्तन किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बिडोरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह रोड एवं सौनी डौडाखाल तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आन्दोलनकारी स्व० श्री पूरण सिंह डंगवाल के नाम से किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Spread the love
Tags: #ChiefMinister #provided #financial #approval of ₹495 crore for #various #development schemes and #construction #works.
Previous Post

सावधान: चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी लापरवाही या शौक खतरनाक, जाना पड़ेगा जेल

Next Post

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.