• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

लापता महिला का शव मिलने से सनसनी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
March 16, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम, देहरादून, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे, हिमाचल प्रदेश
0

नशे की ओवर डोज या हत्या सहित अन्य पहलुओं पर जांच जारी

चुना भट्टा इलाके में खंडहर में मिला महिला का शव

शव कब्जे में लेकर भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
देहरादून, 16 मार्च : दून में एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  रायपुर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा रिस्पना नदी के किनारे बने खंडहर में शव मिला था। शव मिलने के कुछ ही देर बाद युवती की शिनाख्त शिवानी नाम से हुई। शिवानी नशे की आदी थी। कुछ समय पूर्व नशा मुक्ति केंद्र भी रह कर आ चुकी है। बीते तीन दिन से घर से लापता थी। नशे की ओवर डोज और हत्या सहित अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवती की पहचान शिवानी अरोरा (उम्र लगभग 26 वर्ष) पत्नी सावन अरोरा निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। जानकारी मिली है कि शिवानी की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी। वह नशे की आदी बताई जा रही है। पूर्व में तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भी जा चुकी थी। शिवानी की मां ने पुलिस को बताया कि उसे दोबारा से हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वह पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं आ रही थी। घटनास्थल पर एफएसएल व फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर मृतका के परिजन भी पहुंचे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया नशे के ओवरडोज से मौत होना माना  जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सह वजह पता चलेगी। 
–पास के ही युवक ने सबसे पहले देखा शव—

घटना स्थल से कुछ दूर पर रहने वाले शिवम नाम के युवक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। शिवम का कहना है कि उसका सुअर और सुअर के बच्चे नदी में आते है। उसको तलाश ते हुए आया तो पुराने कमरे में एक युवती को उसने देखा। इस बात की जानकारी आस पास के लोगों को दी गई। लेकिन किसी ने पुलिस को फोन नहीं किया और कह दिया कि पुलिस के चक्कर में नहीं पड़ेंगे। शिवम का कहना है कि उसके फिर खुद के ही नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार, ऋषिकेश एसपी जया बलोनी, सीओ रीना राठौर, थानाध्यक्ष गिरिश नेगी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। फिल्ड युनिट ने साक्ष्य जुटाए।    
–परिवार कर रहा था तलाश—

परिजनों के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। लगातार उसे तलाशा जा रहा था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मामला मौत तक पहुंच जाएगा। शिवानी का पता ऑटो चलाकर परिवार पालता है। शिवानी का एक चार साल का बच्चा भी है।  शिवानी की मौत की सही वजह क्या है ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, प्रथम दृष्टया नशे की ओवर डोज मौत की वजह मानी जा रही है। परिवार ने भी बताया है कि शिवानी नशे की आदी थी। घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया कि नशामुक्ति केंद्र में उपचार भी कराया जा चुका है। बावजूद शिवानी नशा नहीं छोड़ पा रही थी। परिवार को लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। एक बच्चा भी हो गया लेकिन शिवानी नशे की पकड़ से दूर नहीं हो सकी थी। शिवानी के हाथों पर कई निशान भी मिले है। माना जा रहा है कि नशे के इंजेक्शन की वजह से निशान पड़े हो सकते है। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। आस पास के लोगों का कहना है कि चूना भट्टा इलाके में खुलेआम नशे का कारोबार चलता है और वे कई बार पुलिस को इसकी सूचना दे चुके है। 

Spread the love
Tags: #woman's body was #recovered. #Police are #investigating.
Previous Post

23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.