
सुरक्षा के मद्देनजर रात 10 से सुबह 04 बजे तक यात्रा मार्ग को किया प्रतिबंधित
उत्तराखंड/देहरादून,— चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रात दस बजे से सुबह चार बजे तक यात्रा मार्ग को प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षित और सुचारु चार धाम यात्रा को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश जया ब्लोनी ने खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जानकारी दी गई है कि प्रतिबंधित अवधि में वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में पार्क करवाया जा रहा है। एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने ऋषिकेश क्षेत्र से संचालित चार धाम यात्रा मार्ग पर खुद मौजूद रहते हुए यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक यात्रा मार्ग को वाहनों के संचालन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित अवधि के दौरान यात्रा के लिए आने वाले वाहनों को आईडीपीएल क्षेत्र स्थित पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और मित्रवत व्यवहार रखते हुए उनकी हर संभव सहायता में जुटे है।



