हज यात्रियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित
देहरादून, संवाददाता– तस्मिया अकादमी में हज की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे हज यात्रियों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हज यात्रियों को उनकी सफल हज यात्रा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जारी हज 2026 सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन हज की स्वीकार्यता और विश्व में शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. एस. फारूक, एस. एफ. अहमद, डॉ. सैयद फैसल, सैयद यासिर, सैयद इमरान अहमद, मुफ्ती सलीम, मौलाना आर. ए. हक्कानी, मौलाना आसिफ, मौलाना यूनुस और अन्य गणमान्य व्यक्ति र 100 हाजी उपस्थित रहे।
फोटो–


