• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home क्राइम

बिजनौर में हुए विवाद की रंजिश के चलते रायपुर क्षेत्र में की गई थी फायरिंग, तीन गिरफ्तार

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
July 5, 2026
in क्राइम, देहरादून, नेशनल, पुलिस
0

बिजनौर में हुए विवाद की रंजिश के चलते रायपुर क्षेत्र में की गई थी फायरिंग

फायरिंग की घटना में घायल कमेंद्र पुलिस को करता रहा गुमराह

साक्ष्य मिलने पर घटना का हुआ खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मामले में शामिल एक मुख्य अभियुक्त फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

देहरादून, संवाददाता– रायपुर क्षेत्र छह नंबर पुलिया के पास हुई फायरिंग कांड की घटना का खुलासा किया गया है। घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में घायल एक युवक के साथ अभियुक्तों और उसके साथियों का पूर्व में बिजनौर में शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते सबक सिखाने के लिए बुलाया गया और एक के बाद एक गोलियां चलाई गई। पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान गोली चलने से एक अभियुक्त के पैर में और दूसरे स्थानीय युवक के कंघे के पास गोली लगी थी।

एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने बताया कि बीती चार जून को हुई घटना के बाद दिवाकर खंडूरी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया था कि वह तीन जून की रात वह अपने दोस्त नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान तीन से चार अज्ञात लोग दौडते हुए आये, पिस्टल से 02 फायर किए गए। जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर और 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनों का उपचार किया गया। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। मौके से कुछ फुटेज हाथ लगी। पूछताछ कर घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारीयां एकत्रित की गई। घटना में घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूछताछ के आधार पर घटना में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्तता मिली। । जिसके घायल कमेन्द्र शर्मा से पूर्व से रंजिश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। साक्ष्य के आधार पर अरुण कुमार, सन्नी कुमार  और आदर्श सिंह को थानो रोड, सोढा सरोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

-दून से बिजनौकर और गुड़गांव तक जुड़ा कनेक्शन—

अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान कीरतपुर बिजनौर का रहने वाला है। पूर्व में बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था। तब से ही उनके बीच आपस में रंजिश चली आ रही थी। अभियुक्तों  ने लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय निवासी गुड़गांव फोन कर गाली-गलौज व धमकी दी थी, इस सम्बंध में अक्षय ने कमेन्द्र शर्मा को फोन कर जानकारी दी थी।, कमेन्द्र शर्मा निवासी दीपनगर अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों को सबक सिखाने के लिये 06 नम्बर पुलिया के पास पहुंचा, जहां पर उसका अक्षय प्रधान, जो अपने साथियों सन्नी व अरूण से मिलने देहरादून आया था, के साथ विवाद हो गया।  विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में एक गोली कमेन्द्र के पैर पर और एक अन्य गोली पास खडे एक अन्य व्यक्ति नवीन राणा के कंधे पर लग गई।  घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है। इस मामले में अरुण कुमार उर्फ छोटू निवासी आदर्श कॉलोनी, रिंग रोड, रायपुर, देहरादून मूल निवासी वहुपुरा महलकी, थाना कोतवाली, बिजनौर यूपी, सन्नी कुमार निवासी किद्दूवाला मूल निवासी ग्राम रतूपुरा बिजनौर यूपी और आदर्श सिंह निवासी हाल शिमला बाईपास रोड ग्राम मोजमपुर बरमपुर कीरतपुर  बिजनौर यूपी को गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love
Tags: #Threearrested #Raipurarea #firingcase
Previous Post

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास

Next Post

हज यात्रियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

हज यात्रियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.