• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश
Home क्राइम

केयरटेकर ने ही रची थी बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश, तीन भाई बहन गिरफ्तार।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
November 25, 2026
in क्राइम, देहरादून, पुलिस, राष्ट्रीय ख़बरे, हरियाणा
0
केयरटेकर ने ही रची थी बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश, तीन भाई बहन गिरफ्तार।

केयरटेकर ने ही रची थी बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश

बसंत विहार में बुजुर्ग महिला और नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर की थी वारदात।

 तीन भाई-बहन गिरफ्तार, 12 लाख रुपये के जेवरात बरामद, 

मुख्य आरोपी केयरटेकर फरार, तलाश जारी

देहरादून :

जिस व्यक्ति पर घर की रखवाली और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही घर का लुटेरा निकला। बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घर के केयरटेकर होशियार सिंह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी। उसने घर की गतिविधियों और कीमती सामान की जानकारी अपने साथियों को दी और वारदात की रात खुद घर का दरवाजा खोलकर उन्हें अंदर बुलाया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता केयरटेकर होशियार सिंह अभी फरार है।

एसपी सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक, बीती 23 नवंबर को रमेश कौर संधू पत्नी सुरजीत सिंह संधू निवासी 60, कांवली गांव ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की रात अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके और घर में काम करने वाली नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें काबू कर लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के पहने हुए आभूषण जबरन उतरवा लिए और घर में रखे सोने-चांदी के अन्य जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को केयरटेकर की भूमिका पर संदेह हुआ। इसी बीच 25 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी लूट का माल छिपाकर देहरादून से बाहर भागने की फिराक में कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं।

बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होशियार सिंह बुजुर्ग महिला के घर पर केयरटेकर का काम करता था। उसी ने घर की पूरी जानकारी देकर लूट की योजना बनाई और अपने साथियों को वारदात में शामिल होने का लालच दिया था। पुलिस के अनुसार, योजना के तहत सभी आरोपी रात करीब दो बजे घर पहुंचे। होशियार सिंह पहले से वहां मौजूद था। उसने घर का दरवाजा खोलकर साथियों को अंदर बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला और नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें काबू किया गया और महिला के पहने हुए जेवरात जबरन उतरवा लिए गए। फिर घर में रखे अन्य आभूषण और नकदी लेकर सभी आरोपी फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु (21), नितिन (23) और रूपा (20), निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आपस में भाई-बहन हैं और उन्होंने केयरटेकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सोने की चूड़ियां, एक सोने का मंगलसूत्र पेंडेंट सहित, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमकियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कमर की तिकड़ी, सफेद मोतियों की माला, मोती जड़ा सोने का कड़ा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस फरार केयरटेकर होशियार सिंह की तलाश में जुटी है।

Spread the love
Tags: #caretaker #hatched #conspiracy #torobtheelderlywoman's #house#threesiblings #arrested #crime #police
Previous Post

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस से शासन तक 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

Next Post

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://jansabhabharat.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@jansabhabharat.com
Contact Us,
.Shabnoor Sana, 66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001 Email : jansabhabharat@gmail.com

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • खबर पहाड़
  • राजनीति
  • देश-विदेश

Copyright © 2026 Jansabha Bharat News. All Rights Reserved.